फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तंग गलियों में दुकानें, आग लगी तो मदद पहुंचाना होगा मुश्किल

विज्ञापन
17 शहर के पुरानी कोतवाली ​स्थित एक गली में दुकान के बाहर खड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। मौसम कोई भी हो आग लगी की घटनाएं होती ही रहती हैं। शहर में कई तंग गलियां और कटरे ऐसे हैं जहां पर दुकानें सज रहीं हैं। अगर इन तंग गलियों में आग लगने की घटनाएं होती हैं तो मदद पहुंचाना मुश्किल होगा क्योंकि, वहां पर दमकल की गाड़ियां नहीं पहुंच सकतीं।
विज्ञापन

आजमगढ़ पुराना शहर है, शहर के भीतर बमुश्किल दो गाड़ियां पास ले पाती हैं। अगर बड़े वाहन आ गए तो फिर जाम लगना शुरू हो जाता है। सकरी सड़कों के अलावा शहर में कई स्थानों पर तंग गलियां, कटरे हैं जहां पर दुकानें हैं।
गलियों में कपड़ा, सराफा, इलेक्ट्रानिक्स आदि की बड़ी- बड़ी दुकानें हैं जहां पर प्रतिदिन खरीदारी करने लोग पहुंचते हैं। चौक, पुरानी कोतवाली, तकिया आदि स्थानों पर गलियों में काफी दुकानों का संचालन किया जा रहा है। अधिकांश दुकानों में तो फायर सिलिंडर ही नहीं लगा है। अगर इन गलियाें में आग लगी तो फिर दमकल विभाग को मदद पहुंचाना मुश्किल होगा, क्योंकि यहां दमकल की गाड़ियां नहीं पहुंच सकतीं।
विज्ञापन

अभी हाल ही में गोवा के एक नाइट क्लब में आग लगने की वजह से 25 लोगों की जान चली गई थी। ऐसी घटनाओं से आजमगढ़ में भी इन्कार नहीं किया जा सकता है। अगर यहां पर आग लग जाती है तो उस पर काबू पाना चुनौती होगी। जिला मुख्यालय ही नहीं, कई नगर पंचायतों व नगर पालिकाओं में ऐसे ही हालात हैं कि आग लगने के बाद दमकल की गाड़ियां नहीं पहुंच सकती हैं। कस्बों में सबसे जरूरी फायर सेफ्टी की व्यवस्था हाइड्रेट ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें