फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वदेशी का करेंगे उपयोग तभी देश बढ़ेगा आगे

विज्ञापन
लालगंज में वर्चुअल सभा को संबोधित करते स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क पंजीयन राज्यमंत्री स्वतंत्र ? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। भाजपा लालगंज की ओर से प्रधानमंत्री के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किसानों, डॉक्टरों, अधिवक्ताओं, अध्यापकों व जनता के साथ वर्चुअल सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने की। सभा को स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क पंजीयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने संबोधित किया।
विज्ञापन

आज के दौर में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के ख़िलाफ़ पूरी देश नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ाई लड़ रहा है। यदि देश में भाजपा की सरकार नहीं होती तो स्थिति अत्यंत भयावह हो चुकी होती। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियों को विस्तार से बताया। कहा कि सरकार ने इस दौरान कश्मीर से धारा 370 हटाया, तीन तलाक पर कानून बनाया, राम मंदिर का निर्माण शुरू कराया, इस कोरोना महामारी के समय करोड़ों जनधन योजना के अंतर्गत खुले खातों में पैसा भेजा, पंजीकृत श्रमिकों के खातों में पैसा भेजा, पूरे देश के राशन कार्ड धारकों को राशन उपलब्ध कराया जिनके पास राशन कार्ड नही था उन्हें भी मुफ्त में राशन उपलब्ध कराया ,करोड़ों परिवारों को मोदी किट बांटी गई, करोड़ों लोगों को मोदी किचन के माध्यम से पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया गया। श्रमिकों व प्रवासी मजदूरों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिलाने का कार्य कर रही है। अब हमें लोकल को वोकल बनाना होगा, स्वदेशी का इस्तेमाल ही करना होगा तभी देश आगे बढ़ेगा। संचालन जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। सभा में जूम एप्प के माध्यम से 250 लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें