फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी की विचारधारा से करेंगे रूबरू

Thu, 11 Jun 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की नगर इकाई द्वारा बुधवार को सीताराम मुहल्ले से महासंपर्क अभियान की शुरुआत की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर मोबाइल द्वारा आनलाइन सदस्य बने लोगों से मुलाकात कर उनकी सदस्यता की पुष्टि की।
विज्ञापन

अभियान प्रभारी श्रीकांत मौर्या ने बताया कि महासंपर्क अभियान का उद्देश्य पार्टी से जुड़े सदस्यों को पार्टी की विचारधारा ओर मोदी सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराना है।

बताया कि अभियान नगर के सभी 25 वार्डों में चलाया जाएगा। नगर अध्यक्ष पवन देव त्रिपाठी ने कहा कि अभियान के दौरान पार्टी, संगठन और सरकार से संबंधित सुझाव भी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के एक साल के कार्यकाल से जनता का विश्वास बढ़ा है।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रेम प्रकाश राय, मनीष सिंह, ब्रजेश यादव, चंद्रशेखर सेठ, सुनील मिश्र, विनय गुप्त, आदर्श शुक्ला, अजय भारती, नवनीत गुप्ता, अभयदत्त गोंड, संतोष शिल्पकार उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें