यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन द्वारा एक सितंबर आधी रात से दोपहर 12 बजे तक प्रस्तावित हड़ताल की सफलता के लिए यूनियन के सदस्यों ने बुधवार को रोडवेज परिसर में सभा का आयोजन किया। जिसमें कर्मचारी शिक्षक समंवय समिति के संरक्षक प्रभु नारायण पाँडेय प्रेमी ने भाग लिया।
सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष त्रिभुवन नारायण सिंह ने कहा कि एक सितंबर को आधी रात से दो सितंबर दोपहर 12 बजे तक प्रदेश व्यापी हड़ताल होने जा रही है। इसमें सभी कर्मचारियों को आना पड़ेगा। कर्मचारियों के हक और हुकूक के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। हमारी मांग है कि रोड ट्रांसपोर्ट सेफ्टी बिल 2016 को समाप्त किया जाए, श्रम कानूनों में संशोधन कर श्रमिकों को क्षति पहुंचाने वाली समस्त कार्रवाई को समाप्त किया जाए।
जनसंख्या के अनुसार परिवहन निगम के बसों की संख्या मे वृद्घि करने सहीत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर यह हड़ताल की जा रही है।
भारत सरकार और उप्र सरकार इसके लिए पूरी तरह से जिम्मेदार है। ओंकार तिवारी ने कर्मचारियों की समस्या पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर संगठन मंत्री राजनाथ यादव, सचींद्र सिंह, नदीम अहमद, शिवनरयन सिंह आदि उपस्थित थे।