फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी रूकेगा नहीं, अनवरत चलेगा तमसा सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
तमसा सफाई अभियान के तीन वर्ष पूरे होने पर तमसा परिवार की ओर से वर्चुअल बैठक में इस अभियान को गति देने वाले पूर्व डीएम व अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शिवाकांत द्विवेदी ने सदस्यों से सफाई अभियान को अनवरत चलाने को कहा। इससे पहले सुबह के समय तमसा परिवार के सदस्यों ने जजी मैदान के सामने रोड पर खाली पड़ी जमीन पौधे लगाए और ट्री गार्ड लगाया। बैठक की शुरूआत आयोजनकर्ता रितेश गोयल के आवास पर तेज बहादुर सिंह व मनिंदर सिंह ने तमसा नदी की पेंटिंग पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर किया। बैठक से जुड़े सहगल साहब, डीएन सिह, मैडम प्रज्ञा सिंह, भाई प्रवीण सिंह, संजय निषाद, हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव, अरविंद चित्रांश, शाहिद भाई, अशोक अग्रवाल, सीपी यादव, कौशलेंद मिश्रा सहित अन्य लोगों के मन की बात के साथ लखनऊ से जुड़े शिवाकांत द्विवेदी ने एक बार फिर से अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए अभियानकर्ताओं को शुभकामनाएं और धन्यावद प्रेषित कर कहा कि प्रदेश अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड के सचिव की हैसियत से जो भी सहयोग बन पड़ेगा किया जाएगा। उन्होंने निरंतरता बनाए रखने की बात कही। कार्यक्रम का समापन स्व. नित्यानंद मिश्र तथा कोरोना से जान गवाने वालों को श्रद्धांजलि से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें