कोरोना महामारी के चलते ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवाने वालों को अभी और इंतजार करना होगा। परिवहन विभाग ने डीएल आवेदकों को 17 से 29 मई के बीच आवंटित सभी टाइम स्लाट को रद्द कर दिया है। अब आवेदकों को 15 जून के बाद टाइम स्लाट आवंटित किया जाएगा। वहीं, एक फरवरी 2020 को समाप्त हुए ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता भी 30 जून तक बढ़ा दी गई है।जिले में कोरोना संक्रमण के आंकड़े लगातार घट रहे और बढ़ रहे हैं। संक्रमण को प्रतिदिन बढने की संभावना देखते हुए संभागीय परिवहन द्वारा 22 अप्रैल से लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को 15 मई तक स्थगित कर दिया था, लेकिन संक्रमण के मामले बढने पर पुन: 15 दिन का समय और बढ़ा दिया गया है। एआरटीओ प्रशासन सतेंद्र यादव ने बताया कि जिन आवेदकों के ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी प्रक्रिया के लिए 29 मई तक स्लॉट बुक है, कार्यालय न आए। आवेदकों के स्लॉट की तिथि को 16 जून के बाद रिशेड्यूलिंग करके मेसेज के माध्यम से अवगत करा दिया जाएगा।