फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में ई पाठशाला के संचालन की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालयों में भी शुक्रवार से आनलाइन पढ़ाई शुरू होगी। शासन ने 20 मई तक आनलाइन पढ़ाई स्थगित की थी, अब इसे फिर से शुरू करने की अनुमति दी गई है। हालांकि प्राथमिक विद्यालय 30 जून तक बंद रहेंगे। शिक्षक व शिक्षामित्र घर से आनलाइन पढ़ाई कराएंगे। बढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखकर शासन ने 20 मई तक सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं दूसरे बोर्ड के स्कूलों को बंद करने के साथ ऑनलाइन शिक्षण कार्य स्थगित करने का आदेश जारी किया था। अब शासन के निर्देश पर 21 मई से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो गईं। बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने बताया कि कक्षा एक से आठ तक के मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालय व अन्य बोर्ड के सभी विद्यालयों में आनलाइन पठन-पाठन की अनुमति दी जाती है। परिषद के अधीन आठवीं तक के विद्यालयों में पठन-पाठन ई-पाठशाला के माध्यम से संचालित होगा। इस बीच बच्चों को कोविड-19 के गाइडलाइन को भी बताया जाएगा। ताकि बच्चे कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें