फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकार के लिए करते रहेंगे संघर्ष

Fri, 02 Oct 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बीआरसी कोयलसा पर शुक्रवार को शिक्षामित्र कल्याण समिति की बैठक हुई। जिसमें पांच अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित होने वाले धरने की कामयाबी की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन


अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि एक बार फिर हमें अपनी एकता की ताकत को दिखाने का अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि चार अक्तूबर को बूढनपुर रोडवेज पर एकत्र होकर शिक्षामित्र बस से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस मौके पर परमहंस सोनकर, कंचन मिश्र, पवन पांडेय, मु. मुबीन, रंजू सिंह, अनुपमा सिंह, विनोद निषाद, कौशल दूबे, पूनम सिंह, सुधारानी, प्रेमा यादव, कंचन यादव, जितेंद्र दूबे, ललिता पांडेय, चंद्रावती पांडेय आदि मौजूद थी।

वहीं, उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की बीआरसी सठियांव पर हुई बैठक में धरने की सफलता पर चर्चा हुई। ब्लाक अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि एनसीआरटी की दोहरी नीति के चलते शिक्षामित्रों का समायोजन निरस्त किया गया है। हमारी लड़ाई अंतिम समय तक चलती रहेगी। बैठक में सुबाष सिंह, अंजुबाला, उपेंद्र यादव, शत्रुघन पांडेय, किरन यादव, राजनाथ शर्मा, ओम प्रकाश चौहान, मानवेंद्र सिंह, सुनील पांडेय, बिंदु प्रजापति, सुरेंद्र द्विवेदी, पूजा सिंह, प्रेमशीला, मंजरी, गुंजन चौहान आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता अशोक यादव एवं संचालन रामकमल चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें