फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: विवाद के बाद मायके से नहीं आई पत्नी, पति ने दो बच्चों संग खाया जहर, तीनों की हालत गंभीर

Wed, 05 Jul 2023 04:19 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के खानपुर गांव निवासी एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद खौफनाक कदम उठाया। युवक ने अपने दो बच्चों के साथ विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तीनों की हालत गंभीर है। परिजनों में हड़कंप मचा है। 
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के खानपुर गांव निवासी एक युवक ने बुधवार सुबह एक युवक ने अपने दो बच्चों के साथ विषाक्त पदार्थ खा लिया। तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पत्नी से विवाद के बाद युवक ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया।

विज्ञापन


अतरौलिया थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी सूरज (30) का ससुराल कप्तानगंज थाना के मुखलिसपुर गांव में है। बुधवार सुबह सूरज अपने पांच वर्षीय पुत्र और 8 वर्षीय बेटी को ससुराल से लेकर घर लौटा। ससुराल में पत्नी से उसका कुछ विवाद हुआ था। जिसके चलते वह पति के साथ वापस नहीं आई थी।
ये भी पढ़ें: चारपाई पर तीन बच्चों के शव, जमीन पर मां..और फंदे पर लटका था नागेश, देख सन्न हुए लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे सूरज ने खुद भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया और अपने दोनों बच्चों को भी जहर खिला दिया। हालत गंभीर होने पर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें