बलरामपुर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने रविवार की देर रात खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा लिया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां सोमवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया।
कप्तानगंज के हसनपुर गांव निवासी 26 वर्षीया कंचन पत्नी भुपेंद्र का रविवार की रात 11 बजे पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि कंचन से खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा लिया। परिजनों ने किसी तरह तत्काल आग बुझाया लेकिन तब तक वह गंभीर रुप से झुलस चुकी थी। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सोमवार की सुबह छह बजे कंचन ने दम तोड़ दिया। विवाहिता के मौत की खबर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि कचन व भुपेंद्र ने 12 साल पूर्व विंध्याचल धाम पर प्रेम विवाह किया था। मृतका एक पुत्र व एक पुत्री की मां बतायी गई है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।