फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डब्ल्यूएचओ की स्वास्थ्यकर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में तैनात डब्ल्यूएचओ की स्वास्थ्यकर्मी की बृहस्पतिवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी ली। पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए नगर कोतवाली में तहरीर दी है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ न मिलने पर पुलिस ने बिसरा सुरक्षित कर लिया है। अब उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जौनपुर जनपद के सुरेरी थानाक्षेत्र के पूरेदयाल कसेरू गांव निवासी प्रमोद कुमार सिंह की पुत्री पल्लवी सिंह (26) डब्ल्यूएचओ कार्यालय में स्वास्थ्यकर्मी के पद पर तैनात थी। वह लगभग डेढ़ वर्ष से यहीं किराए का मकान ले रह रही थीं। बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की। शुक्रवार को हुए पोस्टमार्टम में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने बिसरा को सुरक्षित कर जांच के लिए भेजने की तैयारी की है।

मामले में पल्लवी के पिता प्रमोद कुमार सिंह ने नगर कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि पल्लवी की शादी 20 फरवरी 2024 को होनी तय थी। 10 मई को गाजीपुर निवासी युवक के साथ बरक्षा हुआ था।
विज्ञापन

24 अगस्त को उनके मोबाइल पर पल्लवी के होने वाले ससुर का फोन आया और उन्होंने पल्लवी की मौत की सूचना दी। जब वह वहां पहुंचे तो पता चला कि पल्लवी का मंगेतर वहां एक सप्ताह से रह रहा था। उसकी बाइक भी वहीं मौजूद थी। बेटी के चेहरे पर चोट के निशान थे। उन्होंने तहरीर में चार लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि पिता की ओर से तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ भी नहीं आया है। इसके कारण बिसरा सुरक्षित कर उसे जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें