फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शार्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाजार में बृहस्पतिवार की रात शार्ट-सर्किट से एक कपड़े की दुकान में आग लग गयी। आग पर काबू पाने के लिए अग्नि शमन दल की चार गाड़ियां लगी तब जाकर आग पर काबू पाया गया। घटना में लाखों रुपये की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

लालगंज बाजार निवासी अजय कुमार गुप्त की बाजार स्थित तीन मंजिला मकान में ही कपड़े की दुकान है। रात को अजय अपनी दुकान बंद कर चले गए थे। रात 11 बजे शार्ट-सर्किट से दुकान में आग लग गई। आग की लपटें बाहर निकलने पर आस-पास के लोगों को जानकारी हुई। उन्होंने फोन कर दुकान मालिक के साथ ही अग्निशमन दल व पुलिस को सूचना दी।जब तक अग्नि शमन दल की एक गाड़ी आग बुझाने के लिए मौके पर आती कि तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। देखते ही देखते तीन मंजिला मकान भी आग की चपेट में आ गया। अगल-बगल के लोग अपने मकान में आग पकड़ने की आशंका से भयभीत हो गए।
लालगंज, मेंहनगर, मार्टीनगंज व आजमगढ़ से अग्नि शमन दल की चार गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इ वहीं बगल में स्थित ज्वाला प्रसाद की दुकान व रमेश का मकान भी आग से प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें