फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो पिता का नहीं हुआ वो किसी का नहीं हो सकता

Thu, 02 Mar 2017 12:00 AM IST
Azamgarh,
विज्ञापन
सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के अंजान शहीद बाजार में जनसभा को संबोधित करते कौमी एकता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अफजाल अंसारी।
विज्ञापन
बसपा में शामिल पूर्व सांसद अफजाल अंसारी ने बुधवार को सपा और भाजपा को निशाने पर लिया। कहा कि सपा शासन में 400 से अधिक दंगे हुए। अखिलेश पर तंज कसा कि जो अपने पिता के नहीं हुए, वह किसी और के नहीं हो सकते। कहा कि बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान में भाजपा परिवर्तन करना चाहती है। ऐसा होने नहीं दिया जाएगा। वह सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के अंजान शहीद बाजार में बसपा प्रत्याशी वंदना सिंह के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि सपा के शासन में प्रदेश में 400 से अधिक दंगे हुए। कैराना, मुजफ्फरनगर के लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। जो हालात सपा ने पैदा किए, वैसा अब तक किसी ने भी मुसलमानों, दलितों के साथ नहीं किया। कहा कि भाजपा गधों की बात कर रही है। उससे जनता को क्या मिलने वाला है।  कहा, बाबा साहेब के बनाए संविधान में भाजपा संशोधन करना चाहती है, लेकिन होने नहीं दिया जाएगा। कहा कि जैसा बिहार में हुआ, ठीक वही उत्तर में होने वाला है।

कहा कि चुनाव में सांप्रदायिक ताकतों को रोकना होगा। अध्यक्षता एहसान अहमद और संचालन अनिल सिंह ने किया। इस मौके पर बसपा प्रत्याशी वंदना सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष खुरमुल्ली गुप्ता, सुभान खान प्रधान, वहाब खान, संतोष सिंह, नागेंद्र यादव, शमीम, रामवृक्ष गौतम, ताहिर मदनी, रमेश राम, रमाकांत चौहान, संतोष सिंह, रिजवान मेंहदी, मतलूब आलम, रामवचन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें