फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनवर जहां राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित

Tue, 06 Sep 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या अनवर जहां ने विद्यालय का शैक्षणिक स्तर को आदर्श बनाया है। इसका परिणाम है कि वर्ष 2010 से विद्यालय का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उनकी इस उपलब्धि पर सोमवार को उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन


अनवर जहां मूलत: जौनपुर जनपद के नगर क्षेत्र की  रहने वाली हैं। वहीं से शिक्षा ग्रहण करने के बाद वर्ष 1984 में लोक सेवा  आयोग से चयनित होकर स्नातक वेतन क्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जौनपुर  में कार्यभार ग्रहण किया। वर्ष 1988 में इनका अंग्रेजी के प्रवक्ता पद पर  पदोन्नति हुई। वर्ष 1995 में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आजमगढ़ में इनका  स्थानांतरण हुआ। तबसे वह यहीं पर कार्यरत हैं। एक जुलाई 2010 को वरिष्ठ  प्रवक्ता होने के कारण इन्हें विद्यालय का प्रभारी प्रधानाचार्य नियुक्त  किया गया।

तबसे यह प्रधानाचार्य के रूप में कार्य कर रही हैं। इनके  प्रधानाचार्य बनने के बाद से विद्यालय में छात्राओं की संख्या बढ़ गई। सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही इनके मार्गदर्शन में विद्यालय का रिजल्ट  वर्ष 2010 से अब तक शत-प्रतिशत रहा है। विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी,  प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, जूडो कराटे, बैडमिंटन प्रतियोगिता,  एनसीसी, स्काउट गाइड आदि में वह स्वयं शामिल होकर छात्राओं को उत्साहित  करती रहती हैं। शिक्षा विभाग की कई गतिविधियों का संचालन भी इनके सफलता  पूर्वक किया जाता है। इनके इन्हीं कार्यों को देखते हुए जिले से इनके नाम  को राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए भेजा गया था।    अन्‍य खबरें पेज चार पर..
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें