फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बढ़ेगी ठंड तब घटेेेेेेेगा डेंगू का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जनपद में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग कहना है कि जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी वैसे-वैसे डेंगू के मरीजों की संख्या घटने लगेगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ठंड बढ़ने से मच्छरों की गतिविधि कम हो जाती है। डेंगू मच्छर के काटने से ही होता है।
विज्ञापन


इस साल डेंगू के मरीजों की संख्या पिछले साल की तुलना में ज्यादा है। पिछले साल जिले में 101 डेेंगू मरीज चिह्नित किए गए थे। यह संख्या पांच सालों में सबसे ज्यादा थी। इस साल अब तक 172 मरीज मिले चुके हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। विभाग का मानना है कि ठंड का असर बढ़ने के साथ ही डेंगू मरीजों की संख्या कम होगी। जिला मलेरिया अधिकारी राम आसरे पाल ने बताया कि जब मौसम परिवर्तित होता है तो मच्छरों की सक्रियता कम हो जाती है। जैसे ही ठंड का प्रकोप बढ़ेगा मच्छर कम हो जाएंगे। जिसके बाद डेंगू होने का खतरा कम हो जाएगा। इस समय घरों में साफ-सफाई रखने की आवश्यकता है। बताया कि विभाग जहां-जहां डेंगू मरीज मिले हैं। वहां लगातार निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें