फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भर्ती में 2 अभ्यर्थी काली पैंट, सफेद शर्ट में पहुंचे तो लगाया धांधली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय में चल रही अतिथि प्रवक्ता भर्ती प्रक्रिया दौरान दो अभ्यर्थी काली पैंट और सफेद शर्ट में पहुंचे तो चयन प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए।
विज्ञापन

विवि में दो जुलाई को आयोजित पत्रकारिता विषय की वॉक-इन इंटरव्यू प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसकी शिकायत राज्यपाल से की गई है।
विभाग की तीन रिक्त सीटों के लिए साक्षात्कार चल रहा है इसमें 26 अभ्यर्थियों ने भाग लिया है लेकिन इंटरव्यू में शामिल अन्य अभ्यर्थियों ने दो प्रतिभागियों के लिए विशेष पक्षपात और पूर्व निर्धारित चयन की आशंका जताई है। समाजसेवी दिनेश सिंह ने इसकी शिकायत राज्यपाल से की है।
विज्ञापन

दिनेश ने कहा है कि दोनों अभ्यर्थियों को इंटरव्यू से पहले ही चयन का आश्वासन दिया गया था और बधाइयां मिलने लगीं, जबकि शेष अभ्यर्थियों का इंटरव्यू जारी था। दोनों अभ्यर्थियों ने सफेद शर्ट और काली पैंट पहनकर एक जैसे ड्रेस कोड में इंटरव्यू में भाग लिया, जिससे उन्हें भीड़ से अलग कर विशेष पहचान देने की कोशिश की गई। दिनेश ने मांग की है कि चयन प्रक्रिया की जांच कराई जाए और धांधली की पुष्टि हो तो दोषियों पर कार्रवाई करते हुए प्रक्रिया को रद्द किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें