आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कमलेश यादव को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष और दीपक पांडेय को प्रवक्ता बनाए गया है।
इसी क्रम में सगड़ी तहसील क्षेत्र के बसपा नेता श्यामबिहारी बसपा छोड़ सपा की सदस्या ग्रहण की। सोमवार को पार्टी कार्यालय पर कमलेश यादव, दीपक पांडेय और श्यामबिहारी का सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान श्यामबिहारी ने कहा कि बसपा डा. अंबेडकर व कांशीराम के मिशन से भटक गई है। वहीं भाजपा पूॅजीपतियों की पार्टी बनकर रह गई है। गरीबों, मजलूमों, किसानों की बात करने वाले नेता केवल अखिलेश यादव हैं। आज समाज का हर तबका अखिलेश यादव की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहा है। इस अवसर पर निवर्तमान महासचिव हरिप्रसाद दूबे, रिंकू यादव, अभिषेक, अशोक, जयराम सिंह पटेल, शिवसागर, दुर्गविजय राम, कमलेश आदि मौजूद रहे।