फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: विपणन केंद्र में हर मंगलवार को साप्ताहिक बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बुधवार को बुनकर विपणन केंद्र का फीता काटकर उदघाटन किया। कहा कि अब यहां हर मंगलवार को साप्ताहिक हाट लगेगी जिसमें बुनकर अपने उत्पाद बेच सकेंगे।
विज्ञापन

डीएम ने विपणन केंद्र में बनी 158 दुकानों का जायज़ा लिया। बुनकरों से रूबरू हुए और उनकी तैयार की गयी रेशमी साड़ियों को देखा। विपणन केंद्र के संचालन में आने वाली समस्याओं के संबंध में निदेशक हथकरघा वस्त्र परिक्षेत्र मऊ के अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मुबारकपुर क्षेत्र का रेशमी साड़ी उद्योग जनपद का ओडीओपी भी है। विपणन केंद्र का संचालन 2019 में शुरू किया गया था, लेकिन कोविड के चलते यह बंद हो गया था। ऐसे में बुनकरों को विपणन में दिक्कतें आ रही थीं। इन्हें दिक्कतों को देखते हुए पुनः विपणन केंद्र को चालू किया गया है। विपणन केंद्र साप्ताहिक हॉट के लिए प्रत्येक मंगलवार को खुला रहेगा। जिसको धीरे धीरे प्रतिदिन करने का प्रयास किया जायेगा। अगले माह यहां पर बायर सेलर मीट भी आयोजित होगी जिससे रेशमी साड़ियों के उत्पाद को आन लाइन मार्केटिंग का रास्ता निकाला जायेगा। जिससेउ इन्हें एक अच्छा बाजार मिलेगा।
बुनकर नेता इफ़्तेख़ार अहमद मुनीम, महमूद आलम काटरवी ने पावरलूम से जुड़ी बिजली बिलों की समस्याएं भी रखीं जिस पर डीएम ने विद्युत विभाग के लोगों से बुनकरों की समस्याओं के निपटारे को कहा। इस दौरान एसडीएम सदर ज्ञान चंद गुप्ता, अपर निदेशक हथकरघा वस्त्र उद्द्योग परिक्षेत्र मऊ अरविन्द कुमार सिंह, एसडीओ शत्रुघ्न यादव, नपा की ईओ प्रतिभा सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें