फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक लॉकडाउन का नहीं दिखा असर, हर तरफ रही भीड़

विज्ञापन
शनिवार को लॉकडाउन के दौरान शहर के पहाड़पुर में आम दिनों की तरह सड़कों पर आते जाते लोग। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में कोरोना संक्रमण पर अब तक लगाम नहीं लग सका है। प्रतिदिन कोरोना का आकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना पर लगाम को लेकर प्रदेश सरकार ने शनिवार व रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन लागू किया हुआ है। इन दोनों दिनों को सिर्फ आावश्यक बस्तुओं की दुकाने ही खुलनी है और बिना जरूरत के किसी के भी घर से बाहर निकलने पर मनहायी है। इसके बाद भी शहर में साप्ताहिक लॉकडाउन का कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। सड़कों पर रोज की भांति भी भीड़ नजर आ रही है, सिर्फ दुकाने बंद रह रही है।
विज्ञापन

शनिवार को शहर का शायद ही कोई क्षेत्र रहा हो जो भीड़भाड़ से अछूता रहा हो। पहाड़पुर तिराहे पर तो जो स्थिति थी, उसे देख कर कहीं से नहीं लग रहा था कि यह साप्ताहिक लॉकडाउन का दिन है। तिराहे पर ही पहाड़पुर पुलिस चौकी भी है लेकिन लोग आम दिनों की भांति सड़कों पर चक्रमण कर रहे थे। सबसे बड़ी बात तो इस तिराहे पर स्थित एक मिठाई की दुकान लॉक डाउन के दौरान भी खुली हुई रहती है, जिस पर मिठाई के साथ ही चाय, समोसा घाटी भी बिकता है। पहाड़पुर पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मी इस दुकान पर लॉकडाउन के दौरान भी खड़े होकर नास्ता उड़ाते आसानी से देखे जा सकते है। ऐसा ही कुछ नजारा सिधारी क्षेत्र का भी देखने को मिला। लोग आम दिनों भांति सड़कों पर चक्रमण कर रहे थे जबकि बिना जरूरत लोगो के घरों से निकलने पर पाबंदी है। सबसे बड़ी बात तो यह देखने को मिली कि पुलिस के जवान हर चौराहे तिराहे पर थे लेकिन कहीं भी किसी को रोकाटोका नहीं जा रहा था। बिना मास्क के भी लोग चक्रमण करते नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें