फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आजमगढ़ शहर और बाजारों में साप्ताहिक बंदी दिनों का हुआ निर्धारण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला मजिस्ट्रेट विशाल भारद्वाज ने जिले की नगर पालिका, टाउन एरिया और कस्बा के बाजारों के लिए साप्ताहिक बंदी को स्वीकृति दे दी है। आजमगढ़-मुबारकपुर नगर पालिका, सरायमीर, निजामाबाद, फूलपुर, अतरौलिया टाउन एरिया क्षेत्र के सैलून मंगलवार और ड्राई क्लीनर, लाण्ड्री एवं कपड़े की धुलाई से संबंधित प्रतिष्ठान बृहस्पतिवार को बंद रहेंगे। जिसका पालन कड़ाई से किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि आजमगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में रविवार को बंदी रहेगी। इसमें सिविल लाइन, कलेक्ट्री कचहरी, रोडवेज, रैदोपुर, चौक क्षेत्र से ब्रम्हस्थान, पहाड़पुर बिलरिया की चुंगी, हर्रा की चुंगी, गुलामी का पूरा व संपूर्ण नगर पालिका शामिल है। वहीं शनिवार को नदी उस पास के समस्त प्रतिष्ठान जैसे-सिधारी, नरौली, सर्फुद्दीनपुर, बेलईसा, हरवंशपुर व संपूर्ण नगर पालिका क्षेत्र को अन्य दुकानें एवं वाणिज्य अधिष्ठान बंद रहेंगे।
उन्होंने बताया कि सरायमीर टाउन एरिया में सोमवार, मुबारकपुर नगर पालिका में मंगलवार, फूलपुर टाउन एरिया में बुधवार, निजामाबाद टाउन एरिया में शनिवार, अतरौलिया टाउन एरिया में मंगलवार, लालगंज टाउन एरिया में शनिवार, ठेकमा बाजार में बुधवार, जीयनपुर टाउन एरिया में शनिवार, रानी की सराय बाजार में बुधवार, बिलरियागंज टाउन एरिया में शुक्रवार व मेंहनगर बाजार में बुधवार को बंदी रहेगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही कप्तानगंज बाजार में बुधवार, जहानागंज बाजार में शनिवार, महराजगंज टाउन एरिया में शनिवार, लाटघाट बाजार एवं मेहनाजपुर बाजार में शनिवार को अन्य दुकानें एवं वाणिज्य अधिष्ठानों की बंदी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें