फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पट्टीदारों में हुई मारपीट, महिला की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज/बलरामपुर। जहानागंज थाना क्षेत्र के बडौरा खुर्द गांव में मंगलवार को दिन में दो पक्षों में जम कर मारपीट हो गई। मारपीट में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रास्ते पर करकट डालने को लेकर मंगलवार को दिन में बडौरा खुर्द गांव के रहने वाले दो पक्षों में सुबह 11 बजे विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष लाठी-डंडा लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। इस घटना में एक पक्ष से कौशिल्या देवी (40) पत्नी राजेश राम, राजेश राम (42) पुत्र लालचंद, राकेश कुमार (34) पुत्र लालचंद व बबिता (32) पत्नी राकेश कुमार घायल हो गए।
सभी को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद कौशिल्या को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। कौशिल्या तीन पुत्रों की मां थी। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें