फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बुनकरों को पुराने फ्लैट रेट पर मिले बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। मुबारकपुर के सपा विधायक अखिलेश यादव ने मंगलवार को विधानसभा में बुनकरों को पुराने फ्लैट रेट पर बिजली देने और घाटे में जा रही चीनी मिल का मुद्दा उठाया। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

विधानसभा में उन्होंने कहा कि विधानसभा मुबारकपुर के सठियांव में 2015-16 में सपा सरकार ने 400 करोड़ की लागत से चीनी मिल को चालू कराई। यह मिल वर्षों से बंद थी। चालू होने के बाद लगातार चीनी मिल चलती आ रही है लेकिन हर वर्ष घाटे में है।
चीनी मिल में तीन औद्योगिक इकाई चीनी उत्पादन, बिजली उत्पादन और डिस्टलरी आसवानी इकाई है। डिस्टलरी आसवानी इकाई बंद चल रही है, जिससे मिल घाटे में है। इसे तत्काल चालू किया जाए ताकि मिल के घाटे में न जाये। वर्तमान पेराई सत्र में किसानों का केवल दस जनवरी तक का भुगतान किया गया है। सभी किसानों का बकाया शत प्रतिशत भुगतान किया जाय। चीनी मिल परिसर में वाहनों को खड़ा करने के लिए प्लेटफार्म और गन्ना किसानों को ठहरने के लिए टिनशेड, शौचालय, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाए। किसानों की सुविधा के लिए अलग से सुपर गेट बनवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुबारकपुर कस्बा बुनकर बाहुल्य क्षेत्र है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें