फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुनकरों की सूची की होगी जांच, पात्र होने पर मिलेगी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मबारकपुर के विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली की ओर से एक दिन पहले लगभग 27 हजार असहाय बुनकरों की सूची सौंपने के बाद डीएम एनपी सिंह ने कलक्ट्रेट में बसपा विधायक शाह आलम, चेयरमैन मुबारकपुर और बुनकर प्रतिनिधियों की बैठक की। डीएम ने कहा कि जांच करा सभी पात्र बुनकरों की मदद कराई जाएगी। उनका राशन कार्ड भी बनवाया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि नगर पालिका मुबारकपुर के ऐसे दिहाड़ी मजदूर जिनको किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला है, उनको 1000 रुपये की सहायता धनराशि उपलब्ध कराई गई है। बुनकर संगठनों की ओर से मुबारकपुर के बुनकरों की सूची उपलब्ध कराई गई है। एसडीएम सदर और ईओ नगर पालिका मुबारकपुर को निर्देश दिए कि कमेटी बनाकर उपलब्ध कराई गई सूची को सत्यापित कराएं। इसमें ऐसे बुनकर जो किसी भी योजना से आच्छादित नहीं है और न ही अंत्योदय कार्डधारक हैं, न ही मनरेगा जाब कार्डधारक और न ही श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक हैं, न ही किसी प्रकार का पेंशन का लाभ मिल रहा है, ऐसे बुनकरों को 1000 की सहायता धनराशि दी जाए। ऐसे बुनकर जिनका राशन कार्ड नहीं बना है, उनका राशन कार्ड बनवाएं। जबतक उनका राशन कार्ड नहीं बन जाता है तबतक उनको एक-एक हफ्ते का खाद्यान्न उपलब्ध कराएं। मुबारकपुर क्षेत्र के ग्रामों से भी बुनकरों की सूची प्राप्त होती है तो उसका भी सत्यापन करते हुए उनको भी सहायता उपलब्ध कराएं।
आटो रिक्शा संचालक संघ ने उठाई समस्या
लॉक डाउन की अवधि में ऑटो रिक्शा संघ के कृपाशंकर पाठक और बीडी यादव और शाहिद ने ऑटो रिक्शा चालकों से संबंधित समस्याओं से डीएम को अवगत कराया। डीएम ने कहा कि ऐसे ऑटो रिक्शा चालक जो किसी भी सरकारी योजना से आच्छादित नही हैं। उनको 1000 की सहायता धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए उन्होंने आटो रिक्शा संचालकों की सूची मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें