फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुनकर विपणन केंद्र के कमरे बड़े किए जाएं

Thu, 12 Mar 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विपणन केंद्र के कमरों को तोड़कर बड़ा करने का आदेश कार्यदायी संस्था को दिया। उन्होंने मुहल्ला पुराखिजिर में बुनकरों की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन


बुधवार को बुनकर विपणन केन्द्र का जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर केंद्र की गुणवत्ता, मानक के अनुरूप कमरों की गहनता से जांच की।

कमरों को देखने के बाद रेशमी साड़ियों और ड्रेस मैटरियल के कारोबार के मद्देनजर कमरों को बड़ा करने का आदेश कार्यदायी संस्था को दिया। ताकि बाहर से आने वाले व्यापारियों को माल देखने और पसंद करने में कोई परेशानी पेश न आए।

समाजसेवी मिर्जा आसिफ बेग ने विपणन केंद्र तक जाने के लिए 40 फुट जमीन देने की बात जिलाधिकारी से कही। इस पर उनकी प्रशंसा करते हुए जिलाधिकारी ने उनका नाम पत्थरों पर अंकित कर विपणन केंद्र में लगाने की बात कहीं।
विज्ञापन


डीएम ने मुबारकपुर में प्रस्तावित रोडवेज का स्थालीय निरीक्षण किया और जानकारी ली। बुनकरों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए।

बैठक में हाजी इफ्तेखार अंसारी ने बुनकर क्रेडिट कार्ड  से बैंकों द्वारा मिलने वाले लोन पर होने वाली परेशानी बताई। इस पर डीएम ने अधिकारियों को समस्या निस्तारण की बात कही।

उन्होंने लाभार्थियों को ईमानदारी से योजना का लाभ लेने और बैंक से सामंजस्य बिठाकर कार्य करने को कहा। इस मौके पर सीडीओ अनिल कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन आशुतोष द्विवेदी,

मुख्य महाप्रबंधक यूनियन बैंक केके सिंह श्रीनिवास, उपजिलाधिकारी सदर अयोध्या प्रसाद, नाबार्ड अधिकारी मुकेश, शाखा प्रबंधक एसजी गुप्ता, राजेश यादव, अधीक्षण अभियंता ओपी राम, एसडीओ विद्युत विकास आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें