फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में हादसा: कारखाने में काम करने गया था बुनकर, करंट की चपेट में आने से हुई मौत; परिवार में मचा कोहराम

Wed, 08 May 2024 03:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले में मुबारकपुर थाना के पुरा सोफी कोटिया मोहल्ले में बुधवार को करंट की चपेट में आने से एक बुनकर की मौत हो गई। बुनकर रोज की तरह कारखाने में काम करने के लिए गया था। इसी दौरान पंखा सही करते समय हादसा हुआ। 
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर कस्बा के पुरा सोफी मोहल्ला स्थित एक कारखाने में करंट की चपेट में आकर बुनकर की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना कारखाने में लगे टेबल फैन में उतर रहे करंट की चपेट में आने से हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
पुरा सोफी मुहल्ला निवासी चंद्रकेश चौहान (35) साड़ी बुनाई का काम करता था। रोज की भांति वह बुधवार की सुबह लगभग छह बजे अपने घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित कारखाने पर पहुंचा। यहां वह अपने काम करने के स्थान को व्यवस्थित करने लगा। इस दौरान कारखाने पर लगे पंखे को वह अपनी तरफ घुमाने चला गया। पंखे में करंट उतर रहा था। जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

कारखाने में बुनकर की मौत होने की जानकारी मिलते ही वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर कारखाना मालिक मुबारकपुर के पुरा दुल्हन मोहल्ला निवासी फिरोज भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी पुलिस तक पहुंची तो मुबारकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मृतक के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो पुत्रियों का पिता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें