फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: बूंदाबांदी और तेज हवाओं से बदला मौसम, किसानों की धड़कन तेज; आजमगढ़ में कटी फसल समेटने में जुटे

Fri, 27 Mar 2026 07:41 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में मौसम का बदला रुख देखने का मिलता तो किसानों में चिंता भी बढ़ गई। जिन किसानों की फसल खेतों में काटकर रखी गई थी, वे लोग उसे समेटने लगे। देर शाम जब आसमान साफ हुआ तब किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
अपनी फसलों को एकत्रित करते किसान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: आजमगढ़ जिले में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाने लगे और दोपहर होते-होते तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम के इस बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी, खासकर उन किसानों की जिनकी फसल कटकर खेतों में पड़ी है।

विज्ञापन


अचानक हुई बारिश और हवा के कारण खेतों में रखी गेहूं व अन्य रबी फसलों के खराब होने का खतरा मंडराने लगा। इसे देखते हुए ग्रामीण इलाकों में किसान तुरंत हरकत में आ गए और कटी फसल को बांधकर सुरक्षित स्थानों पर रखने में जुट गए। कई जगह परिवार के सभी सदस्य खेतों में पहुंचकर फसल समेटने में लगे नजर आए। हालांकि, शाम होते-होते मौसम साफ हो गया और आसमान से बादल छट गए। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन

किसानों ने शुरू किया काम

दिनभर की हलचल ने यह साफ कर दिया कि मौसम की अनिश्चितता अभी बनी हुई है। किसानों का कहना है कि इस समय बारिश फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। लगातार ऐसे ही मौसम में बदलाव होता रहा, तो उत्पादन पर असर पड़ना तय है। 

फिलहाल किसान सतर्कता बरतते हुए तेजी से अपनी फसल को सुरक्षित करने में जुटे हैं, ताकि संभावित नुकसान से बचा जा सके। पवई : इन दिनों खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार है, वहीं कुछ स्थानों पर कटाई और मड़ाई भी जारी है। ऐसे में तेज हवाओं और संभावित बारिश से फसल को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है।

शनिवार से मौसम में सुधार होगा। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी। दो-तीन दिन बाद एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसका असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रहेगा। -अतुल कुमार सिंह, प्रभारी मौसम विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें