फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने बदली करवट, गर्मी और उमस से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में गर्मी और उमस ने हर किसी को बेहाल कर रखा है। लेकिन बुधवार की दोपहर मौसम में अचानक बदलाव हुआ। तेज हवा के साथ हुई बूंदाबादी ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई लेकिन बूंदाबादी बंद होते ही उमस काफी बढ़ गई। विगत कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा रखे थे। पंखे और कूलर की हवा भी शरीर को राहत नहीं पहुंचा पा रही थी। सूर्य की किरणें बदन को झुलसा रही थी। विगत कई दिनों से मौसम का मिजाज 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ था। बुधवार की सुबह से ही हवा पूरी तरह से बंद थी। सूर्य की तीखी किरणें बदन को झुलसा रही थी। लोगों का सड़कों पर निकलना दूभर हो गया था। लेकिन अचानक दोपहर के समय मौसम ने करवट बदली और तेज हवाएं चलने लगी। कुछ देर तक हवा चलने के बाद बूंदाबादी होने लगी। लगभग 20 मिनट तक चली बूंदाबादी के बाद लोगों ने गर्मी और उमस से राहत महसूस की। वहीं मौसम का पारा भी तीन डिग्री गिरकर 39 डिग्री पर आ गया। रानी की सराय प्रतिनिधि के अनुसार अचानक मौसम का मिजाज बदलने से तेज धूप और गर्मी का सामना कर रहे लोगों ने राहत की सांस ली। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से बुधवार को लोगों को राहत मिली। दिन में सूर्य की तपिश के बाद दोपहर में ढ़ाई बजे के आस-पास आंधी के साथ आसमान पर छाए काले बादलों ने ने राहत थी। बुधवार को भी सुबह धूप तेज रही और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। मगर दोपहर में ढाई बजे के आस-पास आंधी के साथ आसमान में काले बादल छाने से मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया और ठंडी हवाएं चलने से लोगों को राहत मिली। आसमान में बादल घूमते रहे मगर बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें