फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: हल्की बारिश से बदला मौसम, गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार की सुबह हल्की बारिश से एक बार फिर मौसम सुहाना हो गया। लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। ऐसे में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। उधर, बरसात से फसलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। किसान बारिश को खेती के लिए फायदेमंद बता रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में कई जिलों में अगले दो दिन इसी तरह का मौसम बना रहेगा। बादल छाए रहेंगे और गरज-तड़क के साथ बारिश होगी। इन दिनों में ओलावृष्टि होने की भी संभावना बनी हुई है। बृहस्पतिवार से जनपद में शुरू हुई बूंदाबादी ने शहर का मिजाज ही बदल दिया। शुक्रवार की सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे। सुबह अचानक बूंदाबादी शुरू हो गई जो काफी तेज थी। कुछ देर हल्की बरसात के बाद धूप निकल आई। दोपहर से मौसम ने फिर करवट बदला और आसमान में काले बादल छा गए। बादलों के साथ चल रही हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई। इसका असर यह हुआ कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बारिश से किसानों को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं है। बल्कि यह बारिश किसानों के लिए वरदान बनकर बरसी है। उन्हें अपनी गन्ने और सब्जी के साथ ही संडा धान की रोपाई के लिए डाली गई नर्सरी में बार-बार पानी चलाना पड़ रहा था। जिससे उन्हें राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें