फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 29 से पांच जून घर-घर पिलाई जाए खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 28 मई को पोलियो की दवा सभी बूथों पर पिलाई जाए। अभियान के दौरान कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित न रहे। इसके बाद 29 मई से पांच जून 2023 तक डोर टू डोर पोलियोरोधी दवा को पिलाया जाए। उक्त निर्देश जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला टास्क फोर्स व सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान कार्यक्रम संबंधी बैठक के दौरान दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि 28 मई को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक 0-5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियों की खुराक दी जाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि पोलियो बूथ लगाकर शत-प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाई जाए। कहा कि जो बच्चे दवा पीने से छूट जाएंगें, उन्हें अगले 5 दिनों तक घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम दवा पिलाएं। उन्होंने बताया कि पोलियों बूथों एवं होम टू होम पोलियो खुराक पिलाने की निगरानी के लिएपर्यवेक्षकों की नियुक्ति करें। डीएम ने पोलियो बूथों पर पुष्टाहार वितरण करने का निर्देश दिया। सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से बच्चों की सूची को समीप के पोलियो बूथ पर उपलब्ध कराने के निर्देश सीडीपीओ को दिया। डीएम ने कहा कि पोलियो ड्रॉप की फर्जी रिपोर्टिंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. इंद्र नारायण तिवारी, परियोजना निदेशक, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार व अन्य सभी अधिकारी एवं एमओआईसी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें