बैठक करते किसान आजमगढ़ डीएम
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने कहा कि समस्त राजकीय चिकित्सालय, समस्त सीएचसी, पीएचसी सभी अस्पताल हाई अलर्ट पर रहें। ट्रामा मैनेजमेंट, सर्पदंश, बिजली के झटके एवं जल जनित रोगों के उपचार की व्यवस्था अपने चिकित्सालयों पर सुनिश्चित कर लें।
आकस्मिक सेवाओं में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी ड्यूटी पर उपस्थित रहें। औषधियों इत्यादि की व्यवस्था, रोगी वाहन की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी तथा इमरजेंसी सर्विसेस के कार्यालय खुले रहेंगे। जिलाधिकारी ने प्राइवेट कार्यालयों के कार्यालयाध्यक्ष व सक्षम अधिकारी को अपने स्तर से अवकाश घोषित करने के संबंध में उचित निर्णय लेने की सलाह दी है।
जलस्तर बढ़ने के कारण कटान शुरू
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ की जीवनदायिनी कही जाने वाली तमसा में भी दो दिन की बारिश के बाद बढ़ाव देखने को मिल रहा है। तमसा प्रति घंटे दो सेमी की रफ्तार से बढ़ रही है। हालांकि अभी चिंता की कोई बात नहीं है लेकिन प्रशासन बारिश के जारी अलर्ट को देखते हुए पूरी तरह से सतर्क है।
शुक्रवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व ने नगरपालिका और बाढ़खंड के अधिकारियों संग रेगुलेटरों, ट्यूबवेलों आदि का निरीक्षण किया। पूर्वी उत्तर प्रदेश में जारी बारिश के अलर्ट के बीच बुधवार की रात हुई बारिश के बाद नगर से होकर गुजरने वाली तमसा नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। इसका पानी अपने पेटे से बाहर हो गया है। कई जगहों पर इसने विस्तार लेना भी शुरू कर दिया है। बारिश के जारी अलर्ट को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह से सतर्क नजर आ रहा है।
पढ़ेंः 'सरकार आते ही होगा हिसाब-किताब' मामले में अब्बास अंसारी और उसके भाई के खिलाफ वारंट जारी
एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह ने बताया कि जनपद में अभी खतरे वाली कोई बात नहीं है। तमसा दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है। आशा है कि बांधों पर लगे 21 रेगुलेटरों को बंद नहीं करना पड़ेगा क्योंकि अभी कोई ऐसी स्थिति दिखाई नहीं दे रही है।
अधिशासी अभियंता बाढ़खंड दलीप कुमार ने कहा कि गंगा का जलस्तर कम हो गया है जिसके कारण तमसा का पानी निकल रहा है। इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है। फिर भी हम लोग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।