फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएस की खबर में बयान ...1

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। यूपी एटीएस व जनपद पुलिस ने बिलरियागंज थाना क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस के हाथ अवैध असलहा बनाने में प्रयुक्त होने वाले उपकरण भी लगे हैं। दो अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने इस प्रकरण में दो लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ में जुटी है। एक व्यक्ति के घर से हथियारों का जखीरा बरामद होने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

यूपी एटीएस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिलरियागंज में अवैध असलहों का जखीरा मौजूद है। जहां से उसे बेचने व बनाने का काम भी किया जा रहा है। इस सूचना पर बुधवार को यूपी एटीएस की टीम जिले में पहुंच गई। इसके बाद बिलरियागंज थाना पुलिस को साथ लेकर एटीएस ने मुखबिर के निशानदेही पर कस्बा के कासिमगंज मुहल्ला स्थित एक पान की दुकान पर मौजूद आफताब पुत्र फिरोज निवासी एकरामनगर को पकड़ा और लेकर जिला मुख्यालय चली आई। यूपी एटीएस टीम ने जिला मुख्यालय पर आफताब से पूछताछ की और देर शाम बिलरियागंज, महराजगंज, रौनापार, जीयनपुर, कंधरापुर थाने की पुलिस फोर्स के साथ एकराम नगर स्थित आफताब के घर दबिश देने पहुंची। आफताब के घर को टीम ने घेर लिया और लगभग डेढ़ घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आफताब के घर से तीन पिस्टल, दो तमंचा, आठ एयरगन व भारी मात्रा में असलहा बनाने के उपकरण बरामद हुए। इसके बाद पुलिस टीम पतिला गौसपुर गांव निवासी मैनूद्दीन पुत्र शम्मू के घर पर दबिश देने पहुंची। यहां से मैनूद्दीन को पकड़ा गया। एसओ विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि मैनूद्दीन देवारा क्षेत्र में 14 बिस्वा जमीन खरीद कर वहां अवैध असलहा फैक्ट्री संचालित करता था। घाघरा में बाढ़ आने पर उसने अपनी फैक्ट्री को बंद कर दिया। इसके बाद सारा सामान आफताब के घर लाकर रख दिया। वर्तमान में आफताब के घर से ही अवैध असलहों के निर्माण व सप्लाई का काम किया जा रहा था। एटीएस टीम पकड़े गए दोनों असलहा कारोबारियों से पूछताछ कर रही है।
एटीएस लखनऊ को कही से इनपुट मिला था। जिसके आधार पर बिलरियागंज क्षेत्र में असलहों की बरामदगी हुई है। दो लोग हिरासत में भी लिए गए हैं। जिनसे एटीएस की टीम पूछताछ कर रही है। एटीएस की तरफ से डिटेल अभी उपलब्ध नहीं कराया गया है। डिटेल मिलते ही उसे शेयर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राहुल रूसिया, एसपी ग्रामीण, आजमगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें