प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय। श्रोत-प
शहर के हरबंशपुर में चल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान का मंगलवार को समापन हो गया। इसमें जिले के सभी पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय एकता, अखंडता के लिए हमने निरंतर संघर्ष किया है। धारा 370 का निस्तारण हमारी संकल्प शक्ति को दर्शाता है। भाजपा मजहब के आधार पर वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति का विरोध करती है। कहा कि भाजपा विचारधारा आधारित राजनीतिक दल है। राष्ट्र प्रथम की अवधारणा से प्रेरित पार्टी का अधिष्ठान सिद्धांतों में है। यह उद्घोष हमारे सिद्धांत का बीजभूत आधार है। पार्टी ने अपने पहले अधिवेशन में सैद्धांतिक रूप से पांच निष्ठाओं की घोषणा की थी, जिसमें राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय एकात्मता, लोकतंत्र, शोषण मुक्त और समतायुक्त समाज की स्थापना, सकारात्मक पंथनिरपेक्षता, मूल्य आधारित राजनीति और आर्थिक, राजनीतिक विकेंद्रीकरण शामिल है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, अशोक सिंह, हरिचरण कुशवाहा, संतोष सिंह, देवेंद्र आदि रहे।