फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एक घंटे की बारिश से शहर में जलभराव, सड़कें बनीं तालाब

विज्ञापन
नगर के लक्ष्मीराज देवी इंटर कालेज में लगा बारिश का पानी तथा उससे होकर बाइक से गुजरते ​शिक्षकगण।
विज्ञापन
बलिया। जिले में शुक्रवार दोपहर को एक घंटे हुई झमाझम बारिश से शहर की सड़कें लबालब हो गई। बारिश ने नगर पालिका परिषद की नाली सफाई अभियान की कलई खोलकर रख दी। सड़कों से पानी निकलने में दो घंटे का वक्त लग गया। शहर की जिला कलेक्ट्रेट, बहादुरपुर, तिखमपुर, एससी कालेज, बाबा बालेश्वर मंदिर मार्ग और मालगोदाम रोड समेत कई इलाकों में पानी भर गया।
विज्ञापन

शहर से गुजरने वाले एनएच-31 पर पानी लगा रहा। वहीं, आवास विकास कालोनी, टैगोरनगर, राम दहिम पुरम, हरपुर, काजीपुरा मोहल्ले की हालत दयनीय हो गई। एक फीट तक पानी लगा रहा। बारिश से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।बारिश के दौरान कुछ लोग छाता लेकर चलते दिखे तो कुछ बारिश का आनंद लेते नजर आए। ग्रामीण क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। जिले का तापमान गिरकर अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बारिश से उमस भरी गर्मी से कुछ देर राहत मिली, लेकिन बारिश रुकते ही धूप निकल निकलने से उमस फिर बढ़ गई। बारिश खेती के काफी लाभदायक बताया जा रहा है। धान की फसल के लिए फायदेमंद होगा।

नगर के लक्ष्मीराज देवी इंटर कालेज में लगा बारिश का पानी तथा उससे होकर बाइक से गुजरते शिक्षकगण।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें