फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा पर नौकरी के खिलाफ सपाइयों का जल सत्याग्रह

विज्ञापन
मोहठी घाट पर तमसा नदी में उतर कर विरोध प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। समूह ख और ग में प्रदेश सरकार के पांच वर्ष के संविदा के बाद स्थायीकरण के प्रस्ताव को लेकर बेरोजगार युवाओं में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। समाजवादी युवजन सभा के पदाधिकारियों ने गुरुवार को प्रस्ताव के विरोध में शहर को मोहटी घाट पर तमसा नदी में उतर कर जल सत्याग्रह किया। तमसा नदी में उतर कर युवाओं ने नारेबाजी की और विरोध स्वरूप अपने अंकपत्र की प्रतियां भी जलाईं।
विज्ञापन

समाजवादी युवजन सभा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य लालजीत यादव ने कहा कि सरकार ने हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात कही थी लेकिन अब गरीबों, छात्रों, नौजवानों, किसानों को बेरोजगार रहने पर मजबूर किया जा रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से संविदा पर नौकरी का लाया जा रहा प्रस्ताव पूर्ण रूप से गलत है। यह काला कानून हम लागू नहीं होने देंगे। इस मौके पर कृष्ण मुरारी यादव, पप्पू यादव, हरकेश कुमार, दीपक, मनोज पाल, मनीष, आशीष, रितेश, विशाल, रोहित, चंद्रशेखर, इंद्रेश, मुलायम, राहुल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें