फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुष्ठ बस्ती में नहीं पहुंचा पानी

Wed, 13 Jan 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पानी उपलब्ध कराने की मांग को लेकर बुधवार को कुष्ठ बस्ती के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंप कांशीराम आवास में लगे ट्यूबवेल को दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन



बस्ती के लोगों ने बताया कि वे लोग कोतवाली के सामने स्थित कुष्ठ बस्ती में रहते हैं। कांशीराम आवासीय कालोनी में लगे ट्यूबवेल से बस्ती में पानी की सप्लाई होती है। कई दिनों से ट्यूबवेल खराब है।


इसके चलते पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। इस संबंध में नगरपालिका प्रशासन और जलनिगम से कई बार-बार शिकायत की गई लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। कुष्ठ बस्ती के लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान लल्लन राम, विश्वनाथ राम, प्रमिला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें