फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल जमाव के विरोध में ब्लाक पर जड़ेंगे ताला

Wed, 01 Jul 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सी अधिकारी या जनप्रतिनिधि के ध्यान न देने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्र के लोगों ने समस्या का निस्तारण न होने पर ब्लाक पर ताला जड़कर आंदोलन की चेतावनी दी है। जहानागंज ब्लाक को जाने वाले मार्ग पर हल्की बारिश से जगह जगह पानी एकत्रित हो गया है। निकासी की व्यवस्था न होने से लोगों को कीचड़ और पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। जलजमाव से दूकानदारों का व्यवसाय भी चौपट हो रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्र के मनोज, मुन्ना, रहीम, प्रेम, प्रदीप, संतोष, डब्बू आदि ने बताया कि  समस्या से निजात के लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई। लेकिन नतीजा सिफर रहा। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही समस्या का निस्तारण नहीं होता है तो ब्लाक मुख्यालय पर आंदोलन किया जाएगा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर यादव ने कहा कि सड़क पूर्व में जिला पंचायत ने बनवाया  था। नाली तो बनी है। लेकिन जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई। सड़क नीची होने से पानी जमा हो रहा है। ऐसे में लोगों का उधर से गुजरना मुश्किल हो गया है।

आए दिन हो रही दुश्वारियों से लोग आजिज आ चुके हैं। एक ओर तो सड़काें पर पानी लगा है तो दूसरी ओर बाजार के व्यापारियों की दूकानदारी चौपट हो रही है। खंड विकास अधिकारी केके पांडेय ने कहा कि अगली क्षेत्र पंचायत की बैठक में इस समस्या के समाधान के लिए कोई हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें