सगड़ी तहसील के देवारा क्षेत्रवासियों की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। नदी के जलस्तर में कमी तो आई है लेकिन नदी अभी भी खतरा बिंदू से ऊपर बनी हुई है। जलस्तर घटने के साथ ही कटान में भी तेजी आई है जिससे ग्रामीणों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 24 घंटे में घाघरा के जलस्तर में छह सेमी की कमी देखने को मिल रही है। बुधवार को घाघरा का जलस्तर बदरहुंआ गेज पर 72.20 मीटर और डिघिया गेज पर 71.33 मीटर दर्ज किया गया था। जो बुधवार को घटकर बदरहुंआ गेज पर 72.14 मीटर और डिघिया गेज पर 71.27 मीटर पर आ गया। नदी बदरहुंआ गेज के खतरा बिंदू 71.68 मीटर से 46 सेमी और डिघिया गेज पर खतरा बिंदू 71.68 मीटर से 87 सेमी ऊपर बह रही है।बाढ़ खँड के अधिकारियों की मानें तो शारदा बैराज से 131337, गिरजा बैराज से 131478 और बनबसा बैराज से 109828 क्यूसेक पानी नदी में डिस्चार्ज हो रहा है।नदी का जलस्तर कम हुआ है लेकिन ग्रामीणों और विस्थापितों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है।
प्राइमरी स्कूल दाम महुला में बिस्थापित हुए सीमा, हुमेला, ज्योतिबा, गुड्डी, कमलेश, अरविंद, सुभावती, जयराम को अब रवाहत का पैकेट नहीं मिल सका है। दाम महुला के खरभान निषाद, रामलखन, सुभाष के घर में पानी घुसने से घर गिर गया। खरभान का कटरैन का घर पानी में डूबा है। गांव से पानी निकल रहा है पर रहने लायक नहीं रह गया है।