फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डिघिया नाले पर खतरा बिंदु से ऊपर पहुंचा जलस्तर

विज्ञापन
देवारा क्षेत्र में नाव से बाजार जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
डिघिया नाले में घाघरा नदी का जलस्तर खतरा बिंदु को पार कर गया है। इससे देवारा क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं, बदरहुआ नाले पर भी बाढ़ का पानी धीरे-धीरे खतरा बिंदु के करीब पहुंच रहा है।
विज्ञापन

घाघरा का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों के संपर्क मार्गों पर फिर पानी चढ़ गया है। तीन दिन से लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। नदी एक बार फिर डिघिया नाले पर खतरा निशान से छह सेमी ऊपर पहुंच गई है।
जलस्तर बढ़ने से जहां देवारा खास राजा, सहवदिया और बरामदपुर गांव के सामने किसानों की खेती योग्य भूमि कट रही है, वहीं खरैलिया और मानिकपुर के संपर्क मार्ग फिर बाधित हो गए हैं। सोनौरा और मानिकपुर में नाव चलाई जा रही है। महुला गढ़वल से मानिकपुर संपर्क मार्ग, महुला गढ़वल से सोनौरा संपर्क मार्ग, अजगरा मगरवी संपर्क मार्ग और बांका बुढ़नपट्टी संपर्क मार्ग भी प्रभावित हो गए हैं।
विज्ञापन

संपर्क मार्ग डूब जाने से महुला गढ़वल बांध-सोनौरा संपर्क मार्ग पर नाव चलाई जा रही है। यहां लगभग तीन हजार बच्चे स्कूल जाते हैं। प्राथमिक विद्यालय से लेकर डिग्री कॉलेज तक के बच्चों का यह एकमात्र रास्ता है।
मानिकपुर में करीब 1200 से 1500 बच्चों के आवागमन का यही संपर्क मार्ग है। इनकी समस्या बढ़ती जा रही है। महुला गढ़वल बांध से सोनौरा संपर्क मार्ग से झनझनपुर, सोनौरा, महाजी, वकील का पूरवा आदि आबादी का आवागमन होता है।
00
गेज पर जलस्तर की स्थिति
बदरहुआ नाले पर सोमवार को शाम चार बजे नदी का जलस्तर 71.10 मीटर था, जो मंगलवार को 9 सेमी बढ़कर 71.19 मीटर हो गया। डिघिया नाले पर जलस्तर 70.38 मीटर से 8 सेमी बढ़कर 70.46 मीटर पर पहुंच गया है। डिघिया नाले का न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर, खतरा बिंदु 70.40 मीटर और अधिकतम 72.59 मीटर है, जबकि बदरहुआ नाले पर न्यूनतम जलस्तर 70.25 मीटर, खतरा बिंदु 71.68 मीटर और अधिकतम 73.52 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें