फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: सीएनडीएस के कर्मचारी ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी, इस वजह से उठाया आत्मघाती कदम  

Wed, 02 Dec 2020 08:21 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर अपने चार पहिया से बुधवार को पहुंचे एक अधेड़ ने छपरा से सूरत जा रही ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के आगे लेटकर अपनी जान दे दी। पास में मिले मोबाइल फोन के नंबरों पर काल कर मृतक की पहचान की गई और परिजनों को सूचना दी गई। आरपीएफ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर बुधवार को दिन में उस समय हड़कंप मच गया, जब चार पहिया से स्टेशन पर पहुंचा अधेड़ स्टेशन मास्टर आफिस के पास छपरा से सूरत जा रही ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन के आगे लेट गया। जिससे कटकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन से कटकर मौत की सूचना पर आरपीएफ तत्काल मौके पर पहुंच गई।

शव के पास से मिले मोबाइल में सेव नंबरों पर काल कर मृतक की शिनाख्त 52 वर्षीय प्रशांत कुमार पांडेय पुत्र स्व. विनय पांडेय के रुप में की गई। मृतक मूल रुप से लखनऊ जिले के पीजीआई थाना अंतर्गत वृंदावन कालोनी का मूल निवासी था और वर्तमान में शहर कोतवाली के रैदोपुर मुहल्ले में पत्नी व दो बच्चों के साथ रहकर सीएनडीएस में बतौर लिपिक तैनात था।

आरपीएफ के एसआई शिवकुमार ने बताया कि शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। घटना के पीछे परिवारिक कलह कारण बताया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें