रात लगभग नौ बजे वह घर आई और बिना किसी से कुछ कहे अपने कमरे में चली गई। रात में वह फिर किसी वक्त निकली और मुख्य मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पीछे स्थित शीशम के पेड़ से साड़ी के सहारे फंदे पर झूल गई।
सुबह ग्रामीण शौच आदि के लिए उधर गए तो शव पेड़ पर लटका देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन व अतरौलिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतका दो पुत्र व एक पुत्री की मां थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।