फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जून 2025 में खरीदे वाटर कूलर, इस साल गर्मी बीतने पर निविदा आमंत्रित की

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर नगरपालिका में मई 2025 में निविदा निकालकर जून महीने में 37 वाटर कूलर की खरीद की गई। नगरपालिका क्षेत्र में ये मशीनें कहां लगाई गईं, इसका पता नहीं चला। वहीं, जनवरी 2026 में 10 वाटर वेंडिंग मशीनें भी खरीदी गईं।
विज्ञापन

अब गर्मी का मौसम समाप्त होने के बाद अक्तूबर में फिर से 25 वाटर कूलर की निविदा आमंत्रित की गई है। गर्मी के मौसम में लोगों को ठंडे पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। इसे देखते हुए नगरपालिका ने मई 2025 में 37 वाटर कूलर की खरीद के लिए निविदा आमंत्रित की।
यह निविदा जून महीने में खोली गई। निविदा का अनुबंध जीएस कांस्ट्रक्शन एंड सप्लायर फर्म के साथ 55 लाख 34 हजार 645 रुपये में किया गया।
इसके बाद 12 जनवरी 2026 को नगरपालिका ने 10 वाटर वेंडिंग मशीनों के लिए निविदा निकाली। 31 जनवरी को निविदा खोली गई। नपा ने इसका अनुबंध सिग्नीफाई इंटरप्राइजेज, अलीगढ़, के साथ एक करोड़ 39 लाख 38 हजार 90 रुपये में किया। एक वाटर वेंडिंग मशीन 13 लाख 93 हजार 809 रुपये में खरीदी गई। इन मशीनों को नगरपालिका क्षेत्र में लगाया गया।
विज्ञापन

00 वर्जन
डीएम महोदय की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति के अनुपालन में नियमानुसार यह निविदा निकाली गई है। उनका निर्देश है कि लोगों को निशुल्क स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए। सभासदों द्वारा लगातार इन्हें लगाए जाने की मांग की जा रही है। -विनय कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, मुबारकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें