फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: फर्जी प्रमाणपत्र लगा पंचायत सहायक की कर रहा था नाैकरी, नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। तहबरपुर ब्लाक के पठखौली गांव में कोविड-19 का फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर नौकरी करने का मामला सामने आया है। जांच के बाद डीपीआरओ ने नोटिस जारी किया था लेकिन पंचायत सहायक ने कोई जवाब नहीं दिया। डीपीआरओ ने दोबारा नोटिस जारी कर तीन दिन की मोहलत दी है। इस अवधि में आरोपी ने जवाब नहीं दिया तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक पंचायत सहायक की भर्ती प्रक्रिया के समय तहबरपुर ब्लाक के पठखौली गांव में पंचायत सहायक के रिक्त पद के लिए जय सिंह यादव ने आवेदन किया था। उन्होंने कोविड-19 का प्रमाण पत्र आवेदन के पत्र के साथ प्रस्तुत किया गया था। कोविड-19 प्रमाण पत्र की जांच के लिए प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक मंडलीय जिला अस्पताल आजमगढ़ से कराया गया था। सीएमओ की ओर से गठित जांच समिति ने डायग्नोस्टिक सेंटर, फूलपुर के प्रबंधक को भी स्व. फेरू यादव की एचआरसीटी चेस्ट रिपोर्ट सत्यापन के लिए अपना पक्ष रखने के लिए कहा था। डायग्नोस्टिक सेंटर के चेयरमैन ने जानकारी दी कि स्व. फेरु यादव की रिपोर्ट उनके यहां से जारी नहीं की गई है। रिपोर्ट पर रेडियोलाजिस्ट का हस्ताक्षर फर्जी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें