इस दौरान लोगों ने गौतम बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। आैर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
नगर के हरबंशपुर स्थित त्रिशरण बुद्ध बिहार में कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व सांसद बलिहारी बाबू ने बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की।
इस दौरान आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में डा. मनोज कुमार राव ने मरीजों का उपचार कर दवाएं दीं। इस मौके पर भदंत महाकश्यप, पुजारी राम, पंचम बाबू, सहदेव प्रधान, डा. रामप्रकाश आदि उपस्थित थे। संचालन विक्रम ने किया। शाहगढ़ स्थित पंचशील ज्ञान ज्योति सेवा समिति के तत्वावधान में भगवान बुद्ध की जयंती मनाई गई।
लाटघाट : सगड़ी तहसील के कांखभार बाजार में बुद्ध की जयंती पर अतिदलित महासंघ के तत्वावधान में सभा का आयोजन किया गया।