फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जीपीएफ भुगतान और शिक्षक समायोजन विसंगति पर दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
सेवानिवृत्त शिक्षकों की समस्याओं को लेकर अ​धिकारी से वार्ता करता ​शिक्षको का प्रतिनि​धिमंडल। सं
विज्ञापन
पल्हनी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक) से मिला। इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षकों के जीपीएफ अंतिम भुगतान, पेंशन तथा शिक्षकों के समायोजन में हो रही विसंगतियों के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मई माह समाप्ति की ओर है, लेकिन अधिकांश शिक्षकों का जीपीएफ अंतिम भुगतान और पेंशन अब तक जारी नहीं की गई है। इसके साथ ही बीएसए द्वारा जारी सरप्लस शिक्षकों की सूची में कई विसंगतियां सामने आई हैं, जिससे शिक्षकों में नाराजगी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समायोजन प्रक्रिया में जारी सरप्लस सूची की त्रुटियों को दूर नहीं किया गया, तो संगठन समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन का रास्ता अपनाने को बाध्य होगा।
उन्होंने कहा कि यदि 10 दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन पूरी एकजुटता के साथ आंदोलन करेगा। प्रतिनिधिमंडल में उमाशंकर सिंह, जितेंद्र कुमार राय, राजेंद्र यादव, प्रमोद लाल श्रीवास्तव, हरिप्रसाद सिंह, संतोष राय, वकील मौर्य, मनोज सिंह, यशवंत सिंह पल्हनी, अनिल कुमार सिंह, शिवप्रकाश चौबे, पुरंदर यादव, रामाशीष राय, रणंजय सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, डॉ. चंद्रभान सिंह और रविंद्र यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें