फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर गया गोदाम, बाहर रखी है चार लाख कुंतल चीनी

विज्ञापन
सठियांव मिल में खुले में रखी जा रहीं चीनी - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
सठियांव। दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव में चार लाख कुंतल चीनी गोदाम खाली न होने के कारण खुले में रखी जा रही है। गोदाम में पूर्व सत्र की उत्पादित चीनी की बिक्री भी न होने के कारण गोदाम पूरी तरह से भर चुका है। पिछले सत्र की एक लाख 74 हजार कुंतल चीनी डंफ है।
विज्ञापन

सठियांव मिल का स्टोर रुम निर्माणाधीन है। वहीं जो गोदाम है उसमें चीनी रखने की जगह बाकी नहीं है। इसलिए चीनी को अन्यत्र जगहों पर रखा जा रहा है। माल की खपत न होने के कारण रख रखाव में काफी असुविधा होने लगी है। जबकि एक स्टोर रुम निर्माण कार्य चल रहा है लेकिन अभी उसे पूरा होने में समय लगेगा। चीनी को प्रबंधन तंत्र बाहर खुले आसमान के नीच रख रहा है। चीनी मिल सठियांव में चीनी का उत्पादन निरंतर हो रहा है। बता दें कि पिछले वर्ष का लगभग एक लाख 74 हजार कुंतल चीनी का स्टाक पड़ा हुआ है। इस वर्ष लगभग दो लाख कुंतल से अधिक चीनी का उत्पादन हुआ है। इस प्रकार कुल स्टाक लगभग चार लाख कुंतल का हो गया है। 50 हजार कुंतल खुझिया व फखरुद्दीनपुर के एक प्राईवेट गोदाम में रखा गया है। इसके अलावा मऊ जनपद की काटन मिल को भी चीनी का स्टोर बनाया गया है। चीनी के मूल्यों का निर्धारण चीनी मिल संघ करता है और उठान भारत सरकार के आदेश से होती है। जटिल प्रक्रिया होने के कारण आज चीनी का स्टाक डंफ है। चीनी मिल के जीएम प्रताप नारायण ने बताया कि चीनी के उठान के बाद ही समस्या का कुछ हद तक निराकरण हो पाएगा। वैसे स्टोर रुम की मऊ जनपद में व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें