फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस बेड का बनाया गया वार्ड

Sat, 21 Feb 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। शुक्रवार को कैंप कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान विषाणु जनित रोग स्वाइन फ्लू से बचाव और नियंत्रण पर चर्चा की गई। डीएम ने जिला अस्पताल में 10 बेड का वार्ड बनाने सहित स्वाइन फ्लू की दवाओं के लिए शहर में 20 और कस्बों में पांच-पांच को लाइसेंस जारी करने काे कहा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में अभी तक एक भी स्वाइन फ्लू का मरीज नहीं मिला है। फिर इससे बचने के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने जिलेवासियाें से कहा कि इस भयंकर रोग से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। शहरी क्षेत्र में 20 तथा कस्बों में 5-5 लाइसेंस जारी किए जायेंगे, जिस पर हर वक्त स्वाइन फ्लू की दवाएं उपलब्ध रहेंगी।

उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया कि जिला अस्पताल में 10 बेड आरक्षित रखा जाए। संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. वीआर सिंह ने बताया कि स्वाइन फ्लू वार्ड में फिजिशियन डा.आरआर श्रीवास्तव, बाल रोग विशेषज्ञ डा. रईस अहमद, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डा. राम केवल, पैथालाजिस्ट डा. अज़हर सिद्दीकी, लैब टेक्निशियन सुभाष पांडेय, स्टाफ नर्स तथा वार्ड ब्वाय की ड्यूटी लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में तेजी से फैलता है।
विज्ञापन


उन्होंने जिलेवासियों से सतर्क रहते हुए बचाव का तरीका अपनाने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. संजय कुमार, डिप्टी सीएमओ डा. एके दूबे, डा. परेवज अख्तर सहित डा. सूबेदार, डा. सुभाष मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें