फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में तड़तड़ाईं गोलियां: लूटपाट और हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से दोनों घायल

Sat, 11 Apr 2026 01:44 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में दो पुलिस मुठभेड़ हुई। जिसमें दोनों बदमाशों को गोली लगी है। एक आरोपी लूटपाट और दूसरा हत्या का आरोपी है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार की रात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में थाना देवगांव और थाना कप्तानगंज पुलिस ने अलग-अलग मुठभेड़ों में दो शातिर वांछित अभियुक्तों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। दोनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि हत्या और लूट  के मामले में दोनों आरोपियों की तलाश थी। पहली मुठभेड़ मुठभेड़ कोतवाली देवगांव क्षेत्र में  हुई। जिसमें आरोपी के बदमाश के पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल यादव के रूप में हुई है। 

वह राहगीरों को मोटरसाइकिल पर बैठाकर सुनसान स्थानों पर ले जाता था और तमंचे के बल पर लूटपाट करता था। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, 15,000 रुपये नकद, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और आधार कार्ड की प्रतियां बरामद की गई हैं। पूछताछ में आरोपी ने कई वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी मुठभेड़ थाना कप्तानगंज क्षेत्र में हुई। इसमें पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित चल रहे राजू निषाद को घेराबंदी कर पकड़ा। गिरफ्तारी के दौरान उसने भी पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसके पास से भी अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों घायल अभियुक्तों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें