फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चोरी के मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र में हुई विद्युत तार चोरी के मामले में पुलिस ने एक और वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उक्त मामले में 28 नवंबर 2024 को अस्वनिया में मध्य रात में चोरों ने 33/11 केवी उपकेंद्र ठेकमा बरदह से जुड़े 11 पोल का लगभग 1.7 किमी विद्युत तार कटर मशीन से काटकर चोरी किया था।
विज्ञापन

इस संबंध में अवर अभियंता दीपक कुमार गुप्ता की तहरीर पर थाना बरदह में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इस मामले में 11 मई 2025 को थाना देवगांव पुलिस ने दो आरोपियों को जिसमें प्रत्यांशु सिंह उर्फ भोला सिंह निवासी बेला, थाना मेहनाजपुर व आनंद उर्फ मुलायम निवासी करसड़ा, थाना मेंहनाजपुर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उन्होंने अपने साथी संजय गौंड का नाम भी बताया था। पुलिस ने शुक्रवार को पुलिस टीम ने दबिश देकर संजय गौंड को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी फिरोजपुर थाना तरवां, को उसके ही कबाड़ की दुकान से गिरफ्तार कर लिया। वारदात के बाद से आरोपी फरार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें