फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः बारिश से भरभराकर गिरी घर की दीवार, बाल-बाल बचा रसोइया का परिवार

Sat, 21 Aug 2021 10:39 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

घर में मौजूद रसोइया दुर्गावती मौर्या पत्नी स्व. सर्वजीत मौर्या को हल्की चोटें आईं हैं।दुर्गावती घुरीपुर के प्राथमिक विद्यालय में रसोईया के पद पर तैनात है।  कुछ वर्ष पहले पति की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
बारिश से भरभराकर गिरी घर की दीवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के घूरीपुर गांव में शनिवार तड़के एक मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। घर में मौजूद रसोइया दुर्गावती मौर्या पत्नी स्व. सर्वजीत मौर्या को हल्की चोटें आईं हैं। घटना में परिवार के सदस्य बाल-बाल बचे।  दुर्गावती मकान के एक तरफ की दीवार पर छप्पर डालकर अपने बच्चों के साथ रहती थी। 

विज्ञापन


बरसात के कारण कारण शनिवार तड़के दीवार गिर गई। आनन-ंफानन दुर्गावती अपने बच्चों को लेकर बाहर की ओर भागी। भागते समय दुर्गावती गिरकर घायल हो गई। दुर्गावती घुरीपुर के प्राथमिक विद्यालय में रसोइया के पद पर तैनात है।  कुछ वर्ष पहले पति की मौत हो गई थी। वह अपनी तीन बेटी और और एक बेटे के साथ रहती है। दीवार गिरने से पूरा मकान खुल गया है। जिसके कारण अब उनके सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें