फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: महानगरों से आने वाली ट्रेनों में वेटिंग सौ के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। स्कूलों में छुट्टी होने के बाद गर्मियों में अपने घर लौटने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। महानगरों से आनी वाली सभी ट्रेनों में वेटिंग 100 के पार है। आजमगढ़ के रास्ते चलने वाली गोदान एक्सप्रेस, कैफियत, साबरमती, सरयू यमुना, ताप्ती गंगा, मऊ आनंद बिहार, गरीब नवाज, उत्सर्ग आदि ट्रेनों में वेटिंग के साथ नो रूम की स्थिति बनी हुई है। शादी का सीजन भी चल रहा है। स्कूल, कॉलेज बंद होने से महानगरों से गांवों में आने वालों का सिलसिला जारी है। इससे लंबी दूरी की सभी ट्रेनों में 100 के पार वेटिंग पहुंच गई है। कई एक्सप्रेस ट्रेनों में नो रूम है। लोग अपने सगे संबंधियों की घर वापसी के लिए सुबह से ही आरक्षण केंद्रों पर तत्काल टिकट के लिए नंबर लगा दे रहे हैं। स्लीपर से लेकर ऐसी कोचों में एक-एक सीट के लिए लोगों को जद्दोजहद करनी पड़ रही है। आरक्षण केंद्र खुलते ही तत्काल टिकट खत्म हो जा रहा है। लोग लाइन लगाकर लौट जा रहे हैं। कुछ यात्रियों को अर्जेंट घर पहुंचने के लिए कई पार्ट में बस का सहारा लेना पड़ रहा है। इस रेल खंड पर लंबी दूरी की सभी ट्रेनों में सीटें फुल हैं। सबसे ज्यादा परेशानी मुंबई से आने वाली गोदान में यात्रियों को हो रही है। इस ट्रेन में 29 अप्रैल तक नो रूम है।
विज्ञापन


लंबी दूरी की ट्रेनों की स्थिति

मुंबई से आने वाली गोदान एक्सप्रेस डाउन में 29 अप्रैल तक नो रूम है, यही स्थिति सूरत से छपरा जाने वाली ताप्ती गंगा में है। खुरासन रोड स्टेशन आरक्षण केंद्र के अमृत कुमार ने बताया कि पीआरएस स्टेटस के अनुसार दिल्ली से आजमगढ़ आने वाली कैफियत में 25 अप्रैल तक स्लीपर में 168, एसी थर्ड में 54, एसी सेकंड में 17 वेटिंग है। साबरमती स्लीपर में 66, एसी थर्ड में 40, एसी सेकंड में 32, सरयू यमुना में स्लीपर में 166, एसी थर्ड 66, एसी सेकंड में 18, मऊ आनंद विहार स्लीपर में 103, एसी थर्ड 32, एसी सेकंड में 11, मुंबई-मऊ स्लीपर में 199, एसी थर्ड में 138, एसी सेकंड 49, एसी फर्स्ट में नो रूम है। आजमगढ़-कोलकाता स्लीपर में 199, एसी थर्ड 138, एसी सेकंड में 49 वेटिंग चल रही है। वहीं, उत्सर्ग स्लीपर में 72, एसी थर्ड में 18, एसी सेकंड में 9 वेटिंग चल रही है। इसी तरह गरीब नवाज स्लीपर में 110, एसी थर्ड में 45, एसी फर्स्ट में 5 वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें